सुशासन सप्ताह: ‘प्रशासन शहर की ओर’ अभियान के तहत 22 दिसंबर को आदित्य नगर में विशेष शिविर
दुर्ग/21 दिसम्बर 2025।भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा संचालित सुशासन सप्ताह – प्रशासन शहर की ओर 2025 अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में कल 22 दिसम्बर को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।
अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सेवाएँ मिल सकें।अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह के सफल क्रियान्वयन हेतु उपायुक्त मोहेन्द्र साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कार्यपालन अभियंता सुश्री विनीता वर्मा एवं प्रकाशचंद थवानी को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिविर संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं।22 दिसम्बर को लगेगा विशेष शिविर नगर पालिक निगम द्वारा जनसमस्याओं के समाधान और बेहतर सेवा वितरण के उद्देश्य से दिनांक: 22 दिसम्बर 2025 (सोमवार)स्थान: जोन कार्यालय, आदित्य नगर समय: प्रातः 9.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
महापौर व आयुक्त की नागरिकों से अपील महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन लेकर सुशासन सप्ताह के इस विशेष शिविर में उपस्थित हों और योजनाओं का लाभ लें।
शिविर के माध्यम से सार्वजनिक शिकायतों का त्वरित निराकरण तथा शासन की योजनाओं की सरल पहुँच सुनिश्चित की जाएगी।
