ब्रेकिंग न्यूज़ — सुरही नदी ने फिर ली एक मासूम की जान

परपोड़ी/छत्तीसगढ़ देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेहरी में फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय बालक छबी यादव पिता मुकेश यादव सोमवार को अपने दोस्तों के साथ सुरही नदी में नहाने गया था। इसी दौरान नदी के गहरे पानी में जाने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।
घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बच्चे का शव बाहर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए साजा मर्चुरी में भेजा गया है, जहां आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।गौरतलब है कि लगभग डेढ़ माह पूर्व भी देवकर बाजार एनीकेट में 10 वर्षीय बालक मयंक देवांगन की मौत डूबने से हो गई थी।
लगातार हो रही घटनाओं के चलते फिर ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन व ग्रामीणजन भी पालकों से अपील कर रहे हैं कि अपने बच्चों को नदी-नालों तथा गहरे जल स्रोतों के आसपास जाने से रोकें, ताकि ऐसे हादसे टाले जा सकें।
