सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल लहराकर वीडियो बनाने वाले तीन गिरफ्तार
दुर्ग, 12 फरवरी 2026। दुर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर नकली पिस्टल लहराकर भय का वातावरण बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना मोहन नगर क्षेत्र में की गई।क्या था मामला?
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में तीन व्यक्ति वाहन में बैठकर तथा सार्वजनिक स्थान पर उतरकर नकली पिस्टल लहराते हुए फोटो और वीडियो बनाते दिखे। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त वीडियो इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर आमजन में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया था।पुलिस की कार्रवाईथाना मोहन नगर पुलिस ने त्वरित जांच कर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया।
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। घटना में प्रयुक्त एक नकली पिस्टल जब्त की गई है।घटना स्थलसुमित बाजार के पास, स्टेशन रोड क्षेत्र, थाना मोहन नगर, दुर्ग।गिरफ्तार आरोपीजयदीप कांडा (36 वर्ष), निवासी संतरा बाड़ी, तरुण टॉकीज के पास, दुर्गगगनप्रीत सिंह (37 वर्ष), निवासी पोलसाय पारा, दुर्गपवनदीप सिंह (32 वर्ष), निवासी गुरु नानक नगर, चीखली, दुर्गपुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियार या नकली हथियार का प्रदर्शन कर भय का वातावरण निर्मित न करें।
इस प्रकार के कृत्य कानूनन दंडनीय हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
