दिनांक 09/10.05.2025 की रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), दुर्ग द्वारा दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में रात्रि गश्त की गई। इस दौरान पुलगांव से जेल तिराहा मार्ग पर थाना पद्मनाभपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई में 05 वाहन चालक नशे की हालत में पाए गए, जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर वाहन जब्त किए गए।इसके अतिरिक्त 12 चालकों पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई एवं 01 भारी वाहन को पद्मनाभपुर थाना में खड़ा किया गया। कुल 17 वाहनों पर कार्रवाई कर समन शुल्क वसूला गया।रात्रि 02 बजे नेहरू नगर चौक में 03 संदिग्ध व्यक्ति घूमते पाए गए जिन्हें थाना सुपेला के सुपुर्द किया गया।
रात्रि गश्त के दौरान 03 संदेही धरे गए
