“खुशियों की होली” का 12वां वर्ष: ब्रज की पारंपरिक होली के साथ 8 प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान

दुर्ग। शहर में सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय संस्था द्वारा अध्यक्ष अभिजीत पारख के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से आयोजित की जा रही “खुशियों की होली” इस वर्ष भी बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस बार कार्यक्रम का आयोजन ब्रज की पारंपरिक होली की शैली में जालाराम वाटिका में किया गया, जिसमें रंग, भक्ति और सामाजिक संदेश का सुंदर संगम देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान होली के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 8 प्रेरणादायी महिलाओं को “8 वंडर्स वीमेन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

सम्मानित महिलाओं में तनुश्री शर्मा, जी. रंजनाकुमार (उप-प्राचार्य, शकुंतला विद्यालय), डॉ. किरण बाला पटेल, अनुभूति ठाकुर, अनामिका मेलाना, अंजलि सिंह (एनिमल सेवियर, छत्तीसगढ़), श्वेता सबानी और प्रियंका उपाध्याय शामिल रहीं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मानसी गुलाटी, जूही व्यास तथा नव दृष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष राज अड़तिया उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जूही व्यास, पायल जैन और डॉ. मानसी गुलाटी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।कार्यक्रम में समाजसेवी इंदरजीत सिंह (चोटू भैया) HTC, बालाजी मोबाइल, दादा ब्रदर्स, जालाराम वाटिका तथा भारती जैन संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए 300 से अधिक आंगनवाड़ी बच्चों को होली किट वितरित की गई और उनके साथ रंगों की खुशियां साझा की गईं। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, वहीं भजन संध्या ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में संगीत की प्रस्तुति प्रीति राजगिड़िया, गौरव बजाज, सिम्पल राठी और प्रियांशु राठी ने दी, जिन्होंने अपनी मधुर गायिकी से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।आयोजन की सफलता में टीम के सदस्य पूर्वी अड़तिया, प्रियंका जायसवाल, दीपिका पॉल, केसर, ऋषभ, शिवम, समीर, स्मिता टांडी, अखिल, आरती, रूपल, अंजलि सिंह, हर्षा, नेहा, खुशबू, अंकित, सिखा, प्रांजल और आदित्य का विशेष योगदान रहा।
संस्था के अध्यक्ष अभिजीत पारख ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचाना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
“खुशियों की होली” का यह आयोजन सामाजिक समरसता, सेवा और सम्मान का संदेश देता है।
