वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण – आज देशभर में ऐतिहासिक वर्षगांठ कार्यक्रम का शुभारम्भ

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण – आज देशभर में ऐतिहासिक वर्षगांठ कार्यक्रम का शुभारम्भ

कवर्धा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज शुक्रवार, 07 नवंबर को इस राष्ट्रीय उत्सव का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा।

गीत के बोल एवं धुन मंत्रालय द्वारा जारी पोर्टल vandemataramvz.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में वंदे मातरम् @150 का यह आयोजन पूरे वर्षभर महाअभियान के रूप में मनाया जाएगा।

जिला संयोजक जसविंदर बग्गा (भाजपा, कवर्धा) ने जिले के सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालु जनों से आव्हान किया है कि वे इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें तथा अपने-अपने स्थान से सामूहिक गायन में सहभागी होकर राष्ट्रगान भाव को सम्मान प्रदान करें। उन्होंने कहा – यह देश की गौरव यात्रा का स्वर्णिम अध्याय है, हमें अपनी उपस्थिति वंदे मातरम् के सामूहिक स्वर में अवश्य दर्ज करानी चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?