शासकीय चिकित्सक की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

शासकीय चिकित्सक की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | 24 जनवरी 2026थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अगस्त 2025 को प्रार्थी सचिन मालगी (उम्र 43 वर्ष), निवासी अंजोरा, जिला दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि विकास चंद्राकर नामक व्यक्ति ने उसे शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर कुल 20 लाख रुपये प्राप्त किए, किंतु न तो नौकरी लगवाई गई और न ही पूरी रकम वापस की गई।शिकायत की प्रथम दृष्टया जांच पर अपराध धारा 420 भादवि का पाए जाने से थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 411/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की गई। सूचना मिलने पर आरोपी को तलब कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि मई 2023 में उसने डॉक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थी से 20 लाख रुपये लिए थे।

आरोपी द्वारा नौकरी नहीं लग पाने की स्थिति में 8 लाख रुपये विभिन्न किश्तों में प्रार्थी एवं उसकी पत्नी के खाते में वापस किए गए थे, जबकि शेष 13 लाख रुपये के लिए उसने अपने भारतीय स्टेट बैंक खाते के दो चेक (5 लाख एवं 8 लाख रुपये) दिए थे।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने चेकों के भुगतान की कोई वास्तविक मंशा नहीं रखी थी तथा खाते में पे-ऑप्शन सक्रिय नहीं कराया गया था, जिससे धोखाधड़ी का कृत्य स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ।आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:नाम: विकास चंद्राकरपिता: गिरधारी लाल चंद्राकरउम्र: 39 वर्षनिवास: मकान नंबर 01, विवेक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, त्रिमूर्ति कॉलोनी के पासजिला: महासमुंद (छत्तीसगढ़)पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं और इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?