350 छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया मार्गदर्शन

दुर्ग/ 350 छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया मार्गदर्शन नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सेवा एवं रचनात्मक कार्यों की कड़ी में आदिवासी विभाग के विज्ञान विकास केंद्र छात्रावास में छात्राओं के लिए एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 350 छात्राओं ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ ए.के. मिंज ने की।शिविर में नगर के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ अनिल विवेक सिन्हा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मानसी गुलाटी एवं डॉ मीना शर्मा, होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ अभिषेक खरे तथा दंत चिकित्सक डॉ अंकिता खरे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

शिविर में सिकल सेल एवं हीमोग्लोबिन जांच की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसके लिए पीएचसी पोटिया के तकनीशियन उपस्थित रहे। विज्ञान विकास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला ओझा एवं उनके स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही।समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर, ज्ञानेश ताम्रकार, बी.पी. पांडे, आर.के. तिवारी, हरिश्चंद्र ठाकुर, रमेश साहू, नीलू सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।शिविर के सफल आयोजन पर मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने सभी चिकित्सकों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

चिकित्सा सेवा में विशेष योगदान के लिए डॉ ए.के. मिंज, समिति अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर, रमेश साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलू सिंह सहित सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।सिकल सेल एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण में सहयोग देने वाले तकनीशियन को भी सिविल सर्जन डॉ ए.के. मिंज द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस आयोजन ने न केवल छात्राओं को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया, बल्कि जागरूकता एवं मार्गदर्शन के माध्यम से उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?