भूमि विक्रय के नाम पर 55 लाख की ठगी, तीसरा आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने भूमि विक्रय के नाम पर 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक खाता खोलकर राशि आहरित की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।फर्जी दस्तावेजों से की गई ठगी थाना सुपेला थाना में प्रार्थी ज्ञानेश्वर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कातुलबोर्ड क्षेत्र स्थित खसरा नंबर 144/7 एवं 144/03 की भूमि, जो राजस्व अभिलेख में संदीप जैन और अनुराग जैन के नाम दर्ज है, को आरोपीगण ने अपने नाम से एग्रीमेंट होने का दावा कर विक्रय हेतु प्रस्तुत किया।
24 जनवरी 2020 को इकरारनामा कर प्रार्थी से 16 लाख रुपये नगद और 15 लाख रुपये बैंक के माध्यम से लेकर विभिन्न तिथियों में कुल 55 लाख रुपये ले लिए गए।फर्जी आधार और पैन से खुलवाया बैंक खाताजांच में सामने आया कि आरोपियों ने भूमि स्वामियों के नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार कर आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवाया और उसी के माध्यम से राशि निकाल ली। मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 191/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई।पूर्व में दो आरोपी हो चुके गिरफ्तारपुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पहले ही कुलदीप सिंह सोनी और जोगी सिंह सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
अब तीसरे आरोपी अजमेर सिंह (60), निवासी रिसाली को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं।पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूमि क्रय-विक्रय से पहले राजस्व अभिलेखों और दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि धोखाधड़ी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
