छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश का 58वां प्रदेश अधिवेशन सम्पन्न,रायपुर के प्रथम राव फुटाने बने प्रदेश सह मंत्री।

छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश का 58वां प्रदेश अधिवेशन सम्पन्न,रायपुर के प्रथम राव फुटाने बने प्रदेश सह मंत्री।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रदेश का 58वां प्रदेश अधिवेशन दिनांक 19 से 21 दिसंबर 2025 भिलाई स्थित कला मंदिर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में आगामी कार्ययोजना तथा संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई। इसी क्रम में रायपुर के श्री प्रथम राव फुटाने को सत्र 2025–26 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश का सह मंत्री एवं प्रदेश मीडिया संयोजक घोषित किया गया साथ ही वो राष्ट्रीय मीडिया टोली के सदस्य भी है।

श्री प्रथम राव फुटाने रायपुर के टिकरापारा सत्यनारायण चौक के निवासी हैं तथा वर्ष 2019 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। संगठन में अपने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है पूर्व में वे रायपुर पूर्व भाग सोशल मीडिया संयोजक, रायपुर महानगर पर्यावरण गतिविधि SFD संयोजक, रायपुर पूर्व भाग संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, दो बार रायपुर महानगर मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश मीडिया संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों में रहे है वर्तमान में आप छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह मंत्री , प्रदेश मीडिया संयोजक एवं राष्ट्रीय मीडिया टोली सदस्य है।

प्रदेश सह मंत्री श्री प्रथम राव फुटाने ने कहा – “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं बड़े भैयाओं का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर विश्वास कर यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा आप सभी के निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग से ही यह संभव हो पाया है।

मैं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्य बोध के साथ छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करते हुए आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा और निश्चित ही मेरे कार्यकाल में संगठन कार्यो को गति मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?