दुर्ग नगर निगम में 6 कर्मचारियों को पदोन्नति, महापौर ने सौंपे आदेश
दुर्ग/ 27 फरवरी। नगर पालिक निगम दुर्ग में शुक्रवार को 6 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र सौंपते हुए उनकी मेहनत और निष्ठा की सराहना की।कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन प्रभारी मनीष साहू, एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, शेखर चंद्रकार, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन, खालिक रिजवी तथा उपायुक्त मोहेंद्र साहू उपस्थित रहे।

विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर निर्णयआयुक्त सुमित अग्रवाल की अधिकारिता में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए।सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक के पद पर ईश्वर वर्मा और थान सिंह यादव को पदोन्नत किया गया। राजस्व उप निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक के पद पर निशांत यादव को पदोन्नति दी गई।वहीं महेंद्र कुमार धर्मकार को भृत्य से सहायक ग्रेड-3, रमेश कुमार को भृत्य से सहायक राजस्व निरीक्षक तथा गणेशराम सिन्हा को भी पदोन्नति प्रदान की गई।
कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा का सम्मानइस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि निगम के कर्मचारी ही शहर की व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से ही नगर निगम की योजनाएं धरातल पर सफल हो पाती हैं। पदोन्नति केवल पद परिवर्तन नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का अवसर है। उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों से नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए करने की अपेक्षा जताई।15 दिवस में कार्यभार ग्रहण करना होगाजारी आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्रों एवं संबंधित याचिका-अपील प्रकरणों में पारित अंतिम निर्णयों के अधीन रहेगा।
पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।
