दुर्ग में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

दुर्ग में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दुर्ग, 26 जनवरी 2026। 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण उपरांत मंत्री श्री साहू ने परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी एवं विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा अनुशासित, आकर्षक एवं समन्वित परेड प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

रंग-बिरंगे परिधानों में सजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।पूरा स्टेडियम देशभक्ति के नारों — “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” से गूंज उठा।कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान का सशक्त संदेश दिया गया।गणतंत्र दिवस समारोह ने नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक मजबूत किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?