पीएम जनमन आवास में ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान के खिलाफ FIR दर्ज

पीएम जनमन आवास में ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान के खिलाफ FIR दर्ज

तीन हितग्राहियों से 2.40 लाख रुपये लेने के बाद भी मकान निर्माण अधूरा छोड़ने का मामला, कबीरधाम में अब तक तीन ठेकेदारों पर कार्रवाई

रायपुर/कवर्धा, 23 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना में हितग्राहियों से कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम दुलदुला में तीन हितग्राहियों से आवास निर्माण के नाम पर राशि लेने और मकान का निर्माण पूरा नहीं करने के आरोप में ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने चिल्फी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।आवास के नाम पर 2.40 लाख रुपये लेने का आरोपप्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दुलदुला, ग्राम पंचायत बेंदा के हितग्राही राजिम धुर्वे, उनके बड़े भाई सोनेलाल धुर्वे और पड़ोसी छिरवैया धुर्वे के नाम पर प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुए थे। आरोप है कि ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान ने आवास निर्माण का ठेका लिया और हितग्राहियों से राशि प्राप्त की, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया।

शिकायत के मुताबिक, आवास निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये प्राप्त होने के बाद दूसरी किस्त की 60 हजार रुपये की राशि भी ठेकेदार को नकद दी गई। इसके बावजूद मकानों का निर्माण पूरा नहीं हुआ। हितग्राहियों ने राशि वापस मांगी, लेकिन कथित तौर पर रकम नहीं लौटाई गई।शिकायत में तीनों हितग्राहियों से 80-80 हजार रुपये, यानी कुल 2 लाख 40 हजार रुपये लेने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। इसी शिकायत के आधार पर चिल्फी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का सख्त रुखउप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के नाम पर हितग्राहियों के साथ धोखाधड़ी करने और उनकी राशि का दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शासन का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे, विशेषकर दूरस्थ वनांचलों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को प्राथमिकता के साथ आवास उपलब्ध कराया जाए।इससे पहले भी कबीरधाम जिले में आवास निर्माण के नाम पर कथित ठगी के मामलों में दो ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

अब निक्की खान के विरुद्ध कार्रवाई के बाद जिले में ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कराने वाले ठेकेदारों की संख्या तीन हो गई है।तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की ठगी के आरोपप्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले ग्राम आमानारा के हितग्राही बैसाखू बैगा की शिकायत पर ठेकेदार तुमेश गोड़ के विरुद्ध थाना तरेगांव जंगल में एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं, ग्राम राजाढ़ार के देवसिंह की शिकायत पर ठेकेदार कुमार मेरावी के विरुद्ध थाना चिल्फी में मामला दर्ज किया गया था।इन तीनों मामलों में कुल 7 लाख 49 हजार रुपये की कथित ठगी के आरोप सामने आए हैं।

सभी मामलों में आवास निर्माण के नाम पर राशि लेने, काम पूरा नहीं करने और पैसे वापस नहीं करने की शिकायतें की गई हैं।प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। ऐसे में योजना के हितग्राहियों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई को उनके अधिकारों की रक्षा और योजना की पारदर्शिता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?