नेशनल बॉडी बिल्डर पर दुष्कर्म का आरोप : शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, फिर दूसरी युवती से की सगाई” फिर हुआ…

नेशनल बॉडी बिल्डर पर दुष्कर्म का आरोप : शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, फिर दूसरी युवती से की सगाई” फिर हुआ…

कबीरधाम : कबीरधाम पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सूरज ठाकुर उम्र 28 साल, निवासी ठाकुर पारा कवर्धा है, जिसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध महिला थाना कवर्धा में धारा 69 बीएनएस, 376, 376(2)(एन), 313 आईपीसी दर्ज कर जांच की जा रही है।आरोपी ने युवती के साथ अलग-अलग स्थान पर शादी का विश्वास दिलाकर शोषण किया।

साथ ही उसने एक अन्य लड़की से सगाई भी किया, पर यह जानकारी छिपाकर पीड़िता का शोषण किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना स्थल का निरीक्षण किया, साथ ही पीड़िता व आरोपी का शारीरिक परीक्षण भी किया।आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने सूरज ठाकुर को गिरफ्तार किया। न्यायालय से आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड 27 जून तक प्रदान किए जाने का आवेदन किया है। कबीरधाम पुलिस महिलाओं की सुरक्षा व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सतत प्रयासरत है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?