दूध डेयरी लोन के नाम पर 46 लाख की ठगी का खुलासा — 6 और आरोपी गिरफ्तार, बैंक मैनेजर भी सलाखों के पीछे
दुर्ग। थाना धमधा। दिनांक 05 नवंबर 2025।दूध डेयरी खोलने और बीमा कराने के नाम पर 46 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में धमधा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आज 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में बैंक मैनेजर समेत अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थिया चन्द्रिका पटेल, निवासी ग्राम घोटा (धमधा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम परसकोल निवासी मधु पटेल ने एचडीएफसी बैंक धमधा के कर्मचारी विकास सोनी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री पशु लोन योजना के नाम पर ग्रामीणों से ठगी की। आरोपियों ने 27 ग्रामवासियों से “दुग्ध उत्पादन हेतु लोन दिलाने” का झांसा दिया।ग्रामीणों से कहा गया कि उन्हें 40 प्रतिशत सब्सिडी और कम ब्याज में लोन मिलेगा। इसके लिए उनसे एचडीएफसी बैंक में खाते खुलवाए गए और “सुरक्षा राशि” के नाम पर 3-3 चेक लिए गए।
बाद में इन्हीं चेकों के माध्यम से ग्रामीणों के खातों से लगभग ₹45,92,250 रुपए निकालकर विभिन्न रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।इस पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 182/2025, धारा 420, 34, 120-बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी विकास सोनी और मधु पटेल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की आगे की कार्रवाई में अब निम्नलिखित 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
—1. भागवत ठाकुर (65 वर्ष) निवासी राहतादाह, धमधा
2. हरिशचंद यादव (35 वर्ष) निवासी यादवपारा, धमधा
3. मुकेश पटेल (25 वर्ष) निवासी परसकोल, धमधा
4. बी. ईश्वर राव (38 वर्ष) निवासी सेक्टर-06, भिलाई (जिला दुर्ग)
5. जवाहर सोनी (60 वर्ष) निवासी यादवपारा, धमधा
6. हेमंत सिन्हा (28 वर्ष) निवासी डेहरी, थाना साजा, जिला बेमेतरा धमधा पुलिस ने बताया कि अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है।पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में विश्वास बहाल हुआ है।
