ब्रेकिंग बस्तर — हिड़मा की मौत पर CPI (ML) न्यू डेमोक्रेसी का बड़ा आरोप, प्रेस नोट जारी

ब्रेकिंग बस्तर — हिड़मा की मौत पर CPI (ML) न्यू डेमोक्रेसी का बड़ा आरोप, प्रेस नोट जारी

बस्तर में माड़वी हिड़मा की मौत को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। CPI (ML) न्यू डेमोक्रेसी के राज्य सचिव पी. सूर्यम ने प्रेस नोट जारी कर हिड़मा और छह अन्य लोगों की मुठभेड़ में हुई मौत को “फर्जी और पूर्व-नियोजित हत्या” बताया है।प्रेस नोट में कहा गया कि भाकपा (माओवादी) के वरिष्ठ नेता तिप्पानी तिरुपति और अन्य नेताओं की पहले गिरफ्तारी की सूचना मिली थी।

आरोप है कि इन्हें विजयवाड़ा में हिरासत में रखकर यातनाएँ दी गईं, जिसके बाद हिड़मा समेत अन्य की हत्या कर शवों को मारेदुमिल्ली के जंगलों में फेंक दिया गया।सूर्यम ने केंद्र सरकार द्वारा जिस मुठभेड़ कथा को प्रचारित किया जा रहा है, उसे झूठा और भ्रामक करार दिया। उन्होंने कहा कि तिरुपति और अन्य गिरफ्तार नेताओं की जान को गंभीर खतरा है, और अब तक सरकार ने इनकी गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

प्रेस नोट में आंध्र प्रदेश व केंद्र सरकार से सार्वजनिक रूप से गिरफ्तारी की जानकारी जारी करने, और मुठभेड़ के नाम पर हुई इन मौतों की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज से निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच कराने की मांग रखी गई है। सूर्यम ने सभी लोकतांत्रिक संगठनों, मानवाधिकार समूहों और आम जनता से अपील की कि वे इन कथित हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाएं और न्याय सुनिश्चित कराने में सहयोग दें।प्रेस नोट CPI (ML) न्यू डेमोक्रेसी की ओर से राज्य सचिव पी. सूर्यम द्वारा जारी किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?