संत शिरोमणि घासीदास बाबा के संदेश को आत्मसात करें – विधायक ललित चंद्राकर

संत शिरोमणि घासीदास बाबा के संदेश को आत्मसात करें – विधायक ललित चंद्राकर

निकुम में धूमधाम से मनी गुरु घासीदास बाबा जयंती, सत्यनाम के उद्घोष से गूंजा गांव

निकुम/घासीदास नगर। सतनामी समाज घासीदास नगर एवं समस्त ग्रामवासी निकुम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम निकुम के सरपंच श्री भागवत पटेल, सेवा सहकारी समिति निकुम के अध्यक्ष भैया लाल साहू, रोशन देशमुख सहित सतनामी समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बाबा घासीदास की आरती उतारकर ध्वज स्थापना की गई तथा सत्यनाम का संदेश दिया गया।मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने बाबा घासीदास के जयघोष के साथ अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि घासीदास बाबा महान संत, समाज सुधारक एवं मानवता के पुजारी थे। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।

“मनखे-मनखे एक समान” का संदेश अपनाकर उनके जीवन और विचारों को आत्मसात करना हम सभी का दायित्व है। विधायक ने समाज की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण कराने की घोषणा भी की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत निकुम के सरपंच भागवत पटेल ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जयंती हमें उनके जीवन मूल्यों, सत्य और समानता के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देती है।गौरतलब है कि जयंती के अवसर पर गांव में घर-घर सुंदर रंगोली सजाई गई, दीये जलाए गए, आतिशबाजी की गई तथा घरों में मीठा चीला व विभिन्न व्यंजन बनाए गए।

सफुरा माता सेवा समिति निकुम सहित सभी समितियों के सदस्यों ने मिलकर महाआरती उतारी और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।समिति अध्यक्ष विकेश टंडन ने बताया कि जयंती पर विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सद्भावना, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?