किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ें : भूपेश बघेल

किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ें : भूपेश बघेल

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर नवीन दायित्व के लिए माना आभार

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के अंतर्गत हाल ही में नियुक्त किए गए सभी ब्लॉक अध्यक्ष गणों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भिलाई 3 निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपे गए नवीन दायित्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सौजन्य मुलाकात के दौरान सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे, आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष के बल पर आगे बढ़ती है।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय, अनुशासन और जनसेवा की भावना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ने कहा। श्री बघेल ने आगे कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उनके नेतृत्व और सक्रियता से ही कांग्रेस पार्टी गाँव-गाँव और हर वर्ग तक पहुँचती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में जिला दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और दिशा मिलेगी।

साथ ही उन्होंने सभी से एकजुट होकर जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।मुलाकात के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों, आंदोलनात्मक गतिविधियों एवं जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा भी की गई।

इस दौरान दुर्ग ग्रामीण जिला अंतर्गत सभी 9 ब्लॉकों के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मोहन साहू, शिव कुमार वर्मा, मनहरण यादव, श्रीकांत वर्मा, उमेश साहू, संतोष बाफना, कमलेश साहू, देवेंद्र देशमुख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?