स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का भंडाफोड़, सैलरी रोके जाने पर युवती ने खोला राज

स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का भंडाफोड़, सैलरी रोके जाने पर युवती ने खोला राज

बिलासपुर में फैमिली सैलून और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देहव्यापार का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने इस अवैध धंधे का पर्दाफाश करते हुए सेंटर की संचालिका और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे अच्छी नौकरी और कमाई का लालच देकर अंबिकापुर से बिलासपुर बुलाया गया। शुरुआत में उससे बॉडी मसाज, थैरेपी और फेसियल जैसी सामान्य सेवाएं कराई गईं, लेकिन कुछ समय बाद ग्राहकों को “स्पेशल सर्विस” देने का दबाव बनाया जाने लगा।

युवती ने जब इस अनैतिक काम से साफ इनकार किया, तो उसकी छह महीने की सैलरी रोक ली गई।पीड़िता के अनुसार, स्पेशल सर्विस के नाम पर ग्राहकों से 2 से 3 हजार रुपये वसूले जाते थे, जिसमें से मात्र 1,000 से 1,500 रुपये ही लड़कियों को दिए जाते थे। कई बार वह रकम भी नहीं दी जाती थी और अधिकांश पैसा संचालिका व मैनेजर खुद रख लेती थीं।जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर का संचालन पूजा डेकाल और नीरू तमंग द्वारा किया जा रहा था। दोनों नेपाल मूल की हैं और स्थानीय आधार कार्ड के जरिए यहां रह रही थीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने साफ किया है कि शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मामले के बाद आइवरी स्पा में काम करने वाली अन्य युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि और भी महिलाएं शोषण का शिकार हुई होंगी।फिलहाल पुलिस ने शहर के अन्य स्पा सेंटरों की भी सघन जांच की तैयारी शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई उन सभी के लिए सख्त चेतावनी है, जो नियमों की आड़ में अपराध का कारोबार चला रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?