सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 501 आवेदन प्राप्त, 283 का मौके पर निराकरण

ग्राम बेलौदी में प्राप्त हुए 501 आवेदन, मौके पर 283 आवेदनों का हुआ निराकरण

– दो हितग्राहियों के खाते में राष्ट्रीय परिवार सहायता की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित, 05 हितग्राहियों को मिला प्रधानमंत्री आवास की चॉबी

दुर्ग, 22 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौदी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 501 आवेदन प्राप्त हुए। विभागीय अधिकारियों द्वारा 283 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाएगी।

शिविर में नगपुरा, बोरई, खुरसुल, दमोदा, अंजोरा ढा, ढाबा, भेंड़सर, डांडेसरा, पीपरछेड़ी, गनियारी, चिखली, कोटनी, मोहलई एवं बेलौदी के गांवों के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर आवेदन जमा किए। शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर उपस्थित हुए। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि एक ही छत के नीचे सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, ताकि ग्रामीणों को विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

शिविर के माध्यम से जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण संभव है, उनका तुरंत निराकरण किया जा रहा है। वहीं जिन आवेदनों के निराकरण में समय लगेगा, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आवेदकों को समय-सीमा की जानकारी देना सुनिश्चित करें। शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री चंद्राकर ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

विधायक श्री चंद्राकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों दुखित राम, केशव, गायत्री, लता बाई, पार्वती को आवास की चॉबी सौंपी गई। मनरेगा के तहत 12 हितग्राहियों संध्या पारकर, कविता, किरण, उमा पारकर, चम्पा, सुनीता यादव, बिसेलाल देशमुख, सुरेखा साहू, प्रीति साहू, विमला साहू, जितेन्द्र साहू, उमेश्वरी साहू को जॉबकार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिवार सहायता अंतर्गत 2 हितग्राहियों श्रीमती शीला बाई भारती एवं श्रीमती तुलसी ढीमर के खाते में 20-20 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, पंचायत सदस्य श्री जितेन्द्र यादव व सुश्री प्रिया साहू, सरपंच श्री ओमेश्वर यादव जामवंती देशमुख जिला मंत्री गिरेश साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेश पाण्डे सहित समस्त विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?