गया नगर में नई पानी टंकी का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों में उत्साह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति महिलाओं ने जताया आभार, तख्तियां लेकर पहुंचीं कार्यक्रम स्थल

दुर्ग। सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai द्वारा दुर्ग शहर को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दिए जाने के बीच गया नगर में नई उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण कार्य के भूमिपूजन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। वर्षों से जल संकट से जूझ रहे गया नगर और आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिलाएं धन्यवाद तख्तियां लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचीं और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।नगर निगम दुर्ग की जल कार्य विभाग प्रभारी एवं वार्ड क्रमांक-4 की पार्षद लीना दिनेश देवांगन ने बताया कि गया नगर, मठपारा, सारथीपारा, राजीव नगर और रामनगर क्षेत्रों में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी।
गर्मी के दिनों में लो-प्रेशर के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती थी, जिससे हजारों परिवार प्रभावित होते थे।उन्होंने बताया कि नगर निगम की पहली एमआईसी बैठक में गया नगर में 15 लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। बाद में नगरीय प्रशासन मंत्री Arun Sao तथा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री Gajendra Yadav के प्रयासों से इस परियोजना को शासन की मंजूरी मिली।लीना देवांगन ने कहा कि नई पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार कार्य पूर्ण होने के बाद हजारों नागरिकों को पर्याप्त और सुचारु पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र की वर्षों पुरानी जल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
शिवनाथ नदी को प्रदूषण से बचाने 77 एमएलडी एसटीपी का भी भूमिपूजनउन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लगभग 139.50 करोड़ रुपये की लागत से 77 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया है। यह परियोजना महमरा घाट के समीप पुलगांव नाला क्षेत्र तथा उरला स्थित शंकर नाला क्षेत्र में विकसित की जाएगी।परियोजना के पूर्ण होने के बाद शहर का गंदा पानी बिना उपचार के शिवनाथ नदी में नहीं पहुंचेगा, जिससे नदी प्रदूषण में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही नागरिकों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
लीना दिनेश देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव तथा महापौर अल्का बाघमार के नेतृत्व में दुर्ग शहर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि नई पानी टंकी और एसटीपी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शहर की जल व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होंगी।
