नववर्ष पर कबीरधाम को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया 146 करोड़ के भोरमदेव कॉरिडोर का भूमिपूजन

नववर्ष पर कबीरधाम को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया 146 करोड़ के भोरमदेव कॉरिडोर का भूमिपूजन

कवर्धा /कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास को नई गति देते हुए नववर्ष के अवसर पर स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत 146 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भव्य भूमिपूजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भोरमदेव मंदिर हजारों वर्षों पुराना ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। कॉरिडोर निर्माण से मंदिर क्षेत्र और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप में सामने आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 146 करोड़ रुपये की यह परियोजना कबीरधाम जिले के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

वहीं केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल प्रभावित राज्य के रूप में पहचाना जाने वाला छत्तीसगढ़ आज नक्सल मुक्ति की ओर अग्रसर है, जो राज्य सरकार की सशक्त नीति और प्रभावी नेतृत्व का परिणाम है।उन्होंने गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की भी खुले मंच से प्रशंसा की और कबीरधाम जिलेवासियों को कॉरिडोर निर्माण की बधाई दी।

भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना के पूर्ण होने से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भोरमदेव मंदिर की पहचान और भी सशक्त होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?