सड़क हादसे में राजिम के व्यवसायी और उसकी पत्नी की मौत, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराया
कवर्धा जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा पंडरिया से बजाक रास्ता में हुआ है करीब सुबह तीन बजे की है जिसमें राजिम के व्यवसायी और उसकी पत्नी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मऊ (मध्यप्रदेश) से राजिम जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पुल के सुरक्षा घेरे से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना सुबह करीब 3 बजे पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमान कांपा के पास हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होते ही पुल के सुरक्षा घेरे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सवार दो राजिम के व्यवसायी एवं शशि कंस्ट्रक्शन एंड इलेक्ट्रिकल्स के संचालक लोकनाथ साहू और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी साहू की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है इस हादसे में तीन अन्य घायल भी हुए है। आसपास के ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं तीनों घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार मऊ (मध्यप्रदेश) से राजिम की ओर आ रही थी।
फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।राजिम क्षेत्र में शोक की लहरसड़क दुर्घटना में लोकनाथ साहू और उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी साहू की मौत की खबर मिलते ही राजिम क्षेत्र में क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। मृतकों का अंतिम संस्कार 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे उनके पैतृक ग्राम बम्हनी (लाफिन), जिला महासमुंद में किया जाएगा।राजिम विधायक रोहित साहू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘लोकनाथ साहू वर्षों से मेरे घनिष्ठ सहयोगी एवं कठिन समय के साथी रहे हैं।
दोनों का निधन मेरे निजी जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दोनों दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’ सामाजिक संगठनों, व्यापारिक समुदायों एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।