20 दिसंबर को सिंगपुर में शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस का भव्य आयोजन
राजनांदगांव। मुड़ा क्षेत्र सिंगपुर एवं जिला गोंड महासभा राजनांदगांव के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देश में 20 दिसंबर 2025 को सिंगपुर स्कूल ग्राउंड के पास शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ शासन होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय गजेन्द्र यादव, स्कूल शिक्षा मंत्री (कैबिनेट) छत्तीसगढ़ शासन करेंगे।
विशेष अतिथि के रूप में श्री नीलकंठ गढ़े (सदस्य, वन्यजीव बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला गोंड महासभा राजनांदगांव), श्री सीताराम ठाकुर तथा श्री कोमल सिंह राजपूत (जिला अध्यक्ष, भाजपा राजनांदगांव) उपस्थित रहेंगे।आयोजन के संबंध में आमंत्रण हेतु श्री नीलकंठ गढ़े के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष निवास कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की, जिसमें जितेंद्र पटौदी, चोवा मंडावी, गुरुदेव पटौदी, नौकेश पटौदी, सीताराम ठाकुर तथा जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर शामिल रहे।
कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार रिलो नृत्य के माध्यम से मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया जाएगा। इसके पश्चात आयोजन प्रभारी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। अतिथियों के संबोधन के बाद आभार प्रदर्शन होगा। समापन सत्र में सुर संध्या सहित सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।जिला गोंड महासभा राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
