अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार, 2 महिलाओं सहित 7 आरोपी गिरफ्तार352 पौवा अवैध शराब जब्त, ₹35,600 का मशरूका बरामद
दुर्ग | 26 जनवरी 2026।जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कुम्हारी, थाना पुरानी भिलाई एवं ACCU पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री में संलिप्त 2 महिलाओं सहित कुल 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दिनांक 26.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतरा में क्रिकेट मैदान, सुलभ शौचालय, निरंजन आश्रम के पास तथा थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर एवं बजरंग पारा क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के पश्चात पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी रंजीत शिवारे (38 वर्ष) निवासी ग्राम लिमतरा के कब्जे से 30 पाव शोले देशी मसाला शराब,आरोपी गंगाप्रसाद सिवारे (36 वर्ष) निवासी लिमतारा से 32 पाव शोले देशी मसाला शराब,आरोपी चंद्रहास (24 वर्ष) एवं मीना सिवारे (30 वर्ष) निवासी लिमतरा से 61 पाव शोले देशी मसाला शराब,थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर से आरोपी दिनेश पाल उर्फ दीनू एवं रामप्रकाश चौबे के कब्जे से 142 नग देशी पौवा एवं 48 नग गोवा शराब,तथा बजरंगपारा क्षेत्र से आरोपी ममता भारती को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 352 पौवा (जुमला 63.36 लीटर) अवैध शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹35,600/-, साथ ही एक सायकल जब्त की है।उक्त प्रकरणों में थाना कुम्हारी के अपराध क्रमांक 36/26, 37/26, 38/26 एवं थाना पुरानी भिलाई के अपराध क्रमांक 58/26, 59/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी रंजीत शिवारे (38 वर्ष) – ग्राम लिमतरा
गंगाप्रसाद सिवारे (36 वर्ष) – ग्राम लिमतरा
चंद्रहास (24 वर्ष) – ग्राम लेमातारा, कुम्हारी
मीना सिवारे (30 वर्ष) – ग्राम लिमतरा
दिनेश पाल उर्फ दीनू (45 वर्ष) – खुर्सीपार
रामप्रकाश चौबे (50 वर्ष) – जामुल
ममता भारती (36 वर्ष) – बजरंग पारा, भिलाई-3 दुर्ग पुलिस का सख्त संदेशअवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
