इंदिरा मार्केट में भीषण आगजनी, फुटवियर दुकान का सामान जलकर खाक

इंदिरा मार्केट में भीषण आगजनी, फुटवियर दुकान का सामान जलकर खाक

इंदिरा मार्केट में बीती रात एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई, जिसमें एक फुटवियर दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित रौपदार फुटवियर दुकान में हुई।आग लगने की सूचना मिलते ही महापौर अलका बाघमार तुरंत मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्रकार, नरेंद्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शेखर चंद्राकर, अरुण सिंह और मनमोहन शर्मा भी मौजूद रहे।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

इस हादसे में दुकान का पूरा सामान जल गया, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।महापौर अलका बाघमार ने मौके पर मौजूद व्यापारियों और स्थानीय लोगों से चर्चा कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और प्रभावित व्यवसायी के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शहर के सभी दुकानदारों से अपील की कि वे गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी दुकानों की विद्युत वायरिंग की नियमित जांच कराएं और आवश्यक सावधानियां बरतें।उन्होंने कहा कि मार्केट क्षेत्र में पहले भी शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है। नगर निगम द्वारा भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जाएंगे।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रात में ही आग पर काबू पा लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए रखी गई।सभापति श्याम शर्मा ने बताया कि समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?