होली से पहले किसानों को मेगा सौगात: 10 हजार करोड़ से अधिक की अंतर राशि सीधे खातों में

होली से पहले किसानों को मेगा सौगात: 10 हजार करोड़ से अधिक की अंतर राशि सीधे खातों में

रायपुर। “जो वादा किया, उसे निभाया” के संकल्प के साथ विष्णु देव साय ने प्रदेश के अन्नदाताओं को होली से पहले बड़ी सौगात दी है। सरकार ने धान खरीदी की 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अंतर राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय किसानों के परिश्रम का सम्मान है और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण भी।सरकार के इस कदम से लाखों किसान परिवारों के घरों में होली की खुशियाँ दोगुनी होने जा रही हैं।

लंबे समय से अंतर राशि की प्रतीक्षा कर रहे किसानों को अब सीधा लाभ मिला है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़े, इसके लिए कृषि क्षेत्र को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अंत में मुख्यमंत्री ने समस्त अन्नदाता भाइयों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?