पुराने पैसों की वसूली को लेकर मारपीट, एक युवक की मौत
दुर्ग पुलिस ने फरार 3 आरोपियों को घेराबंदी कर किया गिरफ्तारदुर्ग।पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए आपसी विवाद में एक युवक की मौत के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीन आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जनवरी 2026 को दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन में पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने ऋषि निर्मलकर के साथ हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की।
गंभीर रूप से घायल ऋषि निर्मलकर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।मामले की सूचना थाना सुपेला से प्राप्त मर्ग डायरी के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट, मर्ग पंचनामा, गवाहों के कथन एवं स्पर्श अस्पताल की डेथ समरी के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि मृतक की मृत्यु मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण हुई।इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 48/2026, धारा 103 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी थी, जिन्हें दिनांक 02 फरवरी 2026 को सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी :
प्रशांत राव (26 वर्ष), निवासी ओम नगर उरला, दुर्ग
लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे (18 वर्ष 4 माह), निवासी जयंती नगर, दुर्ग
काके उर्फ हरविंदर सिंह (20 वर्ष), निवासी कैलाश नगर, दुर्ग
मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर (19 वर्ष), निवासी गुरूनानक नगर, दुर्ग
अंकित झा (22 वर्ष), निवासी बेलूर हाउसिंग, हावड़ा (प.ब.), हाल मुकाम दीपक नगर, दुर्ग
सराहनीय भूमि काइस संपूर्ण कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, एसीसीयू प्रभारी व टीम तथा विवेचना टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान कानून हाथ में लिए बिना वैधानिक तरीके से करें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
