दुर्ग जिले के ग्राम अर्शनारा से गुजरने वाली शिवनाथ नदी में युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है।सूत्रों के अनुसार, नदी किनारे युवक की कार और चप्पल मिली है, लेकिन कल रात से युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट मोहन नगर थाना में दर्ज कराई है।जानकारी के मुताबिक, डूबने वाले युवक की पहचान दुर्ग के बंसल परिवार के अनिल बंसल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
👉 पुलिस व SDRF की टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
