फरार गांजा सप्लायर उड़िसा से गिरफ्तार, मोहन नगर पुलिस को बड़ी सफलता

दुर्ग, 20 मई 2025:थाना मोहन नगर पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार गांजा सप्लायर अरुण छाती को उड़ीसा के रायगढ़ा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि दिनांक 23 दिसंबर 2024 को थाना मोहन नगर में NDPS एक्ट की धाराओं 20(ख) और 27(क) के तहत अपराध क्रमांक 660/2024 दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही 6 आरोपियों और 2 अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के कब्जे से कुल 16.782 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹1,20,000) और गांजा बिक्री की रकम ₹68,200 भी बरामद की गई थी।इस प्रकरण में मुख्य सप्लायर अरुण छाती फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी।

आरोपी के उड़ीसा में छिपे होने की सूचना पर मोहन नगर पुलिस की एक विशेष टीम ने रायगढ़ा (उड़ीसा) जाकर उसे धर दबोचा।पुलिस के इस साहसिक अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक केशवराम कोशले एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही।गिरफ्तार आरोपी का विवरण:नाम: अरुण छाती उम्र: 23 वर्ष निवासी: रायगढ़ा, उड़िसाथाना मोहन नगर पुलिस की इस कार्यवाही से स्पष्ट होता है कि नशे के कारोबार में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?