मोबाइल से सट्टा संचालित करते आरोपी गिरफ्तार, 12 हजार नकद जब्त

मोबाइल से सट्टा संचालित करते आरोपी गिरफ्तार, 12 हजार नकद जब्त

दुर्ग/ जिले में जुआ एवं सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी भिलाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पुरानी भिलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी भिलाई स्टेडियम परिसर में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से सट्टा अंकों पर रुपये का लेनदेन कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल में सट्टा संचालन के प्रमाण मिले, वहीं उसके कब्जे से सट्टा से प्राप्त 12 हजार रुपये नगद भी जब्त किए गए। इसके अलावा मौके पर सट्टा खेलते एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने इस मामले में आरोपी गुलाब चंद (37 वर्ष) निवासी नेहरू नगर, भिलाई-03 और दिनेश कुमार सिन्हा (50 वर्ष) निवासी पदुमनगर, भिलाई-03 के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज, आरक्षक राजकुमार सिंह और आरक्षक वसीम खान की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील:पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?