अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 29 पाव देशी मदिरा व नकदी जब्त

दुर्ग/ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पद्मनाभपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 29 पाव देशी मदिरा और नगद राशि जब्त की गई।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसारिडीह वार्ड नंबर 44 में एक व्यक्ति मंदिर के पास अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय कर रहा है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से 29 पाव देशी मदिरा मसाला (कीमती लगभग ₹2900) और बिक्री की नगद राशि ₹300 बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी छोटू सोनवानी (30 वर्ष) निवासी कसारिडीह वार्ड नंबर 44, दुर्ग के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई का कारण:अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब का अवैध विक्रय।इस कार्रवाई में पद्मनाभपुर थाना पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस की अपील:पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
