उड़ीसा राजभवन में आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा शामिल हुए।

उड़ीसा राजभवन में आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, महामहिम राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन मांझी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार मुलाकात की।विधायक कोर्सेवाड़ा ने अपने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था और उसमें सुधार के मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की।

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ शिक्षा नीति, विद्यालयों की गुणवत्ता, और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक कोर्सेवाड़ा ने कहा कि क्षेत्र की शिक्षा प्रणाली में सुधार उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार उच्च स्तर पर प्रयासरत हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?