अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता : तीसरे दिन 56 पदक वितरित, आईटीबीपी पदक तालिका में अव्वल

अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता : तीसरे दिन 56 पदक वितरित, आईटीबीपी पदक तालिका में अव्वलदुर्ग। भिलाई स्थित प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आयोजित चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 के तृतीय दिवस पर उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा के बीच रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न हुए। तीसरे दिन कुल 56 पदकों का वितरण किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

निर्धारित स्कोरिंग प्रणाली के आधार पर विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए। पदक तालिका में Indo-Tibetan Border Police (आईटीबीपी) ने सर्वाधिक 18 पदक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उत्तर प्रदेश को 8 पदक, Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ) को 6 पदक, राजस्थान और Central Industrial Security Force (सीआईएसएफ) को 5-5 पदक, Assam Rifles, Border Security Force और Sashastra Seema Bal को 4-4 पदक प्राप्त हुए। इसके अलावा असम राज्य और महाराष्ट्र को 1-1 पदक हासिल हुए।प्रतियोगिता स्थल पर सुरक्षा, आवागमन, चिकित्सा सहायता और तकनीकी व्यवस्थाएं पूर्व नियोजित रूप से सुनिश्चित की गईं।

आयोजन पूर्णतः अनुशासित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। खिलाड़ियों में उत्साह, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा स्पष्ट रूप से देखने को मिली।पदक वितरण समारोह वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, संभाग आयुक्त तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क पुलिस सेवा के महत्वपूर्ण अंग हैं।प्रतियोगिता का संचालन Archery Association of India के तकनीकी अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा है, जिससे सभी इवेंट समयबद्ध रूप से संपन्न हो रहे हैं।

आयोजन के अंतर्गत 26 फरवरी को टीम और मिक्स्ड टीम इवेंट आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न बलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।दुर्ग पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा आयोजन की गरिमा बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?