दुर्ग में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकानों का जल्द होगा आबंटन

दुर्ग में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकानों का जल्द होगा आबंटन

दुर्ग, 23 फरवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में गणपति विहार, सरस्वती नगर और मां कर्मा सहित चार प्रमुख स्थलों पर एएचपी घटक अंतर्गत बनाए गए आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इन आकर्षक एवं किफायती आवासों को शीघ्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के लिए निगम द्वारा प्रक्रिया तेज कर दी गई है।आवास एवं ऋण मेले में मिला अच्छा प्रतिसाद16 से 20 फरवरी तक नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में आवास एवं ऋण मेले का आयोजन किया गया।

इस दौरान आवास लेने के इच्छुक हितग्राहियों को आवेदन फॉर्म वितरित किए गए और योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लेकर रुचि दिखाई।दस्तावेज जमा करने के बाद तैयार होगी पात्र सूचीनिगम प्रशासन ने बताया कि आवेदकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरे हुए आवेदन फॉर्म डेटा सेंटर में जमा करने होंगे। सभी आवेदनों की जांच के बाद पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर जारी की जाएगी।राशि जमा के बाद मिलेगा आबंटन व अधिपत्य पत्रपात्र घोषित किए गए हितग्राहियों को निर्धारित राशि जमा करने के बाद आवास का आबंटन पत्र प्रदान किया जाएगा।

इसके पश्चात अधिपत्य पत्र जारी कर आवास का कब्जा दिया जाएगा।भूमि वाले हितग्राहियों को भी मिलेगा लाभजिन हितग्राहियों के पास स्वयं की भूमि उपलब्ध है और वे मकान निर्माण कराना चाहते हैं, उनसे भी आवेदन व आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं ताकि उन्हें भी योजना का लाभ दिया जा सके।जनप्रतिनिधियों ने की अपीलआवास एवं ऋण मेले में सीएलटीसी ताम्रकार, राजू गोयर सहित संबंधित पार्षदगण उपस्थित रहे। उन्होंने नागरिकों से इस महत्वपूर्ण योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए स्थायी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और पात्र हितग्राहियों को जल्द ही उनके सपनों का घर उपलब्ध कराया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?