नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी

दुर्ग।नाबालिग पीड़िता से जुड़े दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में महिला थाना दुर्ग पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 से 11 अक्टूबर 2025 के मध्य घटित इस जघन्य अपराध की सतत विवेचना महिला थाना दुर्ग द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर एक और आरोपी की भूमिका प्रमाणित होने पर उसे चिन्हित कर अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद सिंह नागवंशी (62 वर्ष) निवासी चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण में इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है। वहीं, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।महिला थाना दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?