छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर निश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने की अपील 29 से 31 दिसंबर तक होगा कलम बंद–काम बंद आंदोलन

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर निश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने की अपील29 से 31 दिसंबर तक होगा कलम बंद–काम बंद आंदोलन

कबीरधाम।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के आह्वान पर प्रस्तावित निश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिले के समस्त कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में सहभागी बनने की अपील की गई है। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों की लगातार अनदेखी के चलते अब आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक अर्जुन चंद्रवंशी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कबीरधाम जिले के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से आगामी आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि फेडरेशन द्वारा “मोदी की गारंटी लागू करो” अभियान के अंतर्गत लंबित 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु तृतीय चरण का जिला स्तरीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन 29 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

निर्णायक मोड़ पर आंदोलनफेडरेशन नेतृत्व ने कहा कि महंगाई भत्ता (DA), वेतन विसंगतियां, कैशलेस उपचार सुविधा सहित कर्मचारियों की अनेक जायज मांगों पर शासन द्वारा किए गए वादों को अब तक अमल में नहीं लाया गया है। ऐसे में कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान एवं भविष्य की सुरक्षा के लिए यह आंदोलन अत्यंत आवश्यक हो गया है।प्रमुख मांगेंफेडरेशन की प्रमुख मांगों में—केंद्र के समान महंगाई भत्ता (DA) देय तिथि से लागू करनाडीए एरियर्स का शीघ्र भुगतानचार स्तरीय समयमान वेतनमान लागू करनाविभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों का निराकरण प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना पंचायत सचिवों का शासकीयकरणअनुकंपा नियुक्ति नियमों में शिथिली करण प्रदेश में कैशलेस उपचार सुविधा लागू करनाअर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस करनादैनिक एवं संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीतिसेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने की मांगप्रमुख रूप से शामिल हैं।

आंदोलन की व्यापक तैयारीफेडरेशन ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कर्मचारियों से सामूहिक अवकाश लेकर रैली एवं धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। जिला मुख्यालय से दूरस्थ ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय रैली एवं धरना आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया एवं स्थानीय माध्यमों से आंदोलन के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।फेडरेशन पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि यह आंदोलन केवल मांगों का नहीं, बल्कि कर्मचारियों के हक, सम्मान और आत्मसम्मान की लड़ाई है, जिसे सफल बनाने के लिए सभी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।

इस अवसर पर चित्रा यादव, धर्मेंद्र शर्मा, लालजी देवांगन (जनपद पंचायत पंडरिया), दीपक सिंह ठाकुर (जिला अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ), अर्जुन चंद्रवंशी (जिला संयोजक फेडरेशन), प्रफुल्ल बिसेन (ब्लॉक अध्यक्ष फेडरेशन पंडरिया), शत्रुहन डड़सेना, सुरेश ठाकुर (ब्लॉक अध्यक्ष सहायक शिक्षक पंडरिया), टी.एस. अवस्थी (पेंशनर संघ), प्रताप चंद्रवंशी (जिला अध्यक्ष पेंशनर संघ), शंकर चंद्रवंशी (शिक्षक), विकास शुक्ला (प्राचार्य पंडरिया), संतोष सोनी (सहायक ग्रेड-2 बीईओ), बलराम धृतलहरे (सहायक ग्रेड-2 बीईओ), एम.के. गुप्ता (शिक्षा अधिकारी पंडरिया) सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?