बीमा क्लेम के लिए रची फर्जी लूट की साजिश, आवेदक गिरफ्तार

बीमा क्लेम के लिए रची फर्जी लूट की साजिश, आवेदक गिरफ्तार दुर्ग पुलिस ने किया झूठी सूचना का पर्दाफाश, ज्वेलरी दुकान से बरामद

दुर्ग। थाना कुम्हारी क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले एक व्यक्ति को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीमा/मुआवजा राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से फर्जी लूट की कहानी रची थी, जिसका खुलासा सतर्क पुलिस जांच में हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 फरवरी 2026 को ग्राम कुगड़ा निवासी नितेश देवांगन ने थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ज्वेलरी खरीदकर लौटते समय कुगड़ा रोड स्थित सार्थक होम के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार दिखाकर उससे सोने की ज्वेलरी एवं नगदी रकम लूट ली।

सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस एवं ACCU टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई।हालांकि, जांच के दौरान प्रार्थी द्वारा बताए गए किसी भी संदिग्ध का कोई फुटेज नहीं मिला, जिससे पुलिस को रिपोर्ट संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद जब प्रार्थी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि व्यापार में नुकसान होने के कारण बीमा/मुआवजा राशि प्राप्त करने की नीयत से उसने झूठी लूट की सूचना दी थी। कथित रूप से लूटी गई ज्वेलरी उसकी अपनी दुकान में ही रखी हुई थी।आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने सोने की ज्वेलरी (07 जोड़ी टाप्स, 05 जोड़ी बाली), कुल वजन लगभग 30 ग्राम बरामद की।

आरोपी के विरुद्ध लोक सेवक को जानबूझकर झूठी सूचना देने संबंधी वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इस पूरे मामले के त्वरित खुलासे में थाना कुम्हारी पुलिस टीम एवं ACCU टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पुलिस को कभी भी झूठी या भ्रामक सूचना न दें।

झूठी सूचना देना दंडनीय अपराध है। किसी भी वास्तविक आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?