रतनपुर में राज्यपाल का आगमन: मां महामाया के दरबार में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रतनपुर में राज्यपाल का आगमन: मां महामाया के दरबार में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रतनपुर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल Ramen Deka अपने प्रवास के दौरान ऐतिहासिक नगर रतनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध Maa Mahamaya Temple में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया।

मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी मां महामाया के दर्शन किए।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप, मोहित जायसवाल, दुर्गा कश्यप, ज्वाला कौशिक, दिनेश प्रभाकर, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, संतोष शुक्ला, शैलेन्द्र जायसवाल और ओमप्रकाश तम्बोली सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख शक्तिपीठ माना जाता है, जहां प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?