घरेलू विवाद में धारदार हथियार से हमला, जामुल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
दुर्ग। घरेलू विवाद के दौरान महिला पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।गाली-गलौज के बाद किया हमलापुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया हर्षा माण्डरे (निवासी आदित्य नगर, दुर्ग) ने 2 अप्रैल को थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपनी भतीजी के घर हाउसिंग बोर्ड, भिलाई आई हुई थीं।
इसी दौरान भतीजी के पति ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और घर में रखे धारदार हथियार से हमला कर दिया।त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी सुदीप जाधव (40 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार भी बरामद किया है।
घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह सहित सउनि महफूज खान, आरक्षक महात्मा साहू, अतुल सिंह, तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह एवं संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें और किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधि से बचें। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
