ओबीसी महासभा दुर्ग जिलाध्यक्ष बने भानु प्रताप यादव

दुर्ग। ओबीसी महासभा (रजि.) मध्य क्षेत्रीय राष्ट्रीय कार्यालय द्वारिकापुरी कॉलोनी, अशोकनगर द्वारा संगठनात्मक विस्तार और सुंदृढ़ीकरण के तहत भानु प्रताप यादव को ओबीसी महासभा दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम साहू ने प्रदान किया।भानु प्रताप यादव वर्तमान में प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ), जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ-दुर्ग एवं मीडिया प्रभारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग के पद पर कार्यरत हैं।
ओबीसी महासभा एक सामाजिक संगठन है, जो ओबीसी समाज को संवैधानिक अधिकार दिलाने निरंतर प्रयासरत है। संगठन ने जिले में जागरूकता अभियान चलाकर विस्तार को गति देने की जिम्मेदारी यादव को सौंपी है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने पर सर्वश्री राजेश चटर्जी (प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन एवं प्रांतीय सचिव, दुर्ग संभागीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन), आनंद यादव (महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) एवं अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने यादव को बधाई दी।