सर्व यादव समाज दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बने भानु प्रताप यादव

सर्व यादव समाज दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बने भानु प्रताप यादव

दुर्ग। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ (पंजीयन क्रमांक–4270, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीकृत) में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संस्था के प्रांताध्यक्ष रमेश यदु ने श्री भानु प्रताप यादव को सर्व यादव समाज दुर्ग ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।यह नियुक्ति भानु प्रताप यादव के सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय योगदान, समाजहित में किए जा रहे कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनके प्रभावी सहभागिता को देखते हुए की गई है।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज को एकजुट करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक विकास के कार्यों को और अधिक गति देने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?