भारतीय गण वार्ता पार्टी ने ओमप्रकाश दुबे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री बनाए गए, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

भारतीय गण वार्ता पार्टी ने ओमप्रकाश दुबे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री बनाए गए, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग। भारतीय गण वार्ता पार्टी (भा.ग.वा. पार्टी) ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकांत शुक्ला द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री ओमप्रकाश दुबे, निवासी संतरा बाड़ी, दुर्ग को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अनुसांश प्रदान करते हुए संगठन मंत्री, छत्तीसगढ़ नियुक्त किया गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि श्री दुबे पार्टी के सिद्धांतों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे और समय-समय पर दिए गए सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।

इस नियुक्ति की आधिकारिक सूचना राष्ट्रीय पदाधिकारियों, निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन को भी प्रेषित कर दी गई है।पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?