भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किय
दिल्ली में आयोजित एआई समिट के घटनाक्रम को लेकर दुर्ग में राजनीतिक माहौल गरमा गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। पटेल चौक पर जमकर नारेबाजी की गई । इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय से रैली के रूप में पटेल चौक पहुंचीं। हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने सशक्त नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित महिलाओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और अपने विरोध को मुखर रूप से व्यक्त किया।महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर एवं जिला महामंत्री जयश्री राजपूत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने एआई समिट में हुए घटनाक्रम की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे राष्ट्र सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी का विरोध आगे भी जारी रहेगा।
इस घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
