भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं भिलाई। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने सम्मान स्वरूप डॉ. रमन सिंह को तलवार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक गनी खान, सुधीर सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, सचिव बलजीन्दर सिंह, दिलीप खटवानी, शाहनवाज कुरैशी, कोषाध्यक्ष जोगा राव, निर्मल सिंह, सुनील चौधरी, अमित सिंह, सुनील यादव, वाजिद अंसारी, प्रेम सिंह, विनय अग्रवाल, संतोष सिंह, रोशन लाल वर्मा, यश सिंह, सोम सिंह, यशराज सिंह, रामधनी यादव और संजय शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।एसोसिएशन के सदस्यों ने डॉ. रमन सिंह के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास की सराहना की।