बड़ी राहत: जून से बंद होगा कुम्हारी टोल, रायपुरवासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति

बड़ी राहत: जून से बंद होगा कुम्हारी टोल, रायपुरवासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति

रायपुर।राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर एक बड़ा और राहत भरा निर्णय सामने आया है। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से जून 2026 से कुम्हारी टोल प्लाजा पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस निर्णय से रोजाना टोल शुल्क और लंबी जाम की समस्या से जूझ रहे लाखों नागरिकों को स्थायी राहत मिलने जा रही है।

दुर्ग–आरंग बायपास शुरू होते ही हटेगा टोल सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि दुर्ग–आरंग बायपास के प्रारंभ होते ही कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मार्च 2026 के बाद किसी भी नए टोल टेंडर पर रोक लगाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2026 से भारतमाला एक्सप्रेस-वे की शुरुआत होगी, जिससे रायपुर की कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी तथा औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

ट्रैफिक सुधार के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट राजधानी में यातायात दबाव कम करने के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—कचना ओवरब्रिज का कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश तेलीबांधा–जोरा ओवरब्रिज को VIP रोड से जोड़ने की योजना भनपुरी से जोरा तक एलिवेटेड रोड के निर्माण का प्रस्तावरिंग रोड और VIP चौक पर जाम की समस्या खत्म करने के निर्देश पंडरी क्षेत्र में जाम से राहत के लिए खालसा कॉलेज से मोवा तक 4.5 किमी लंबे पुल का निर्माण भारी वाहनों के लिए अलग कॉरिडोर विकसित करने की योजना भारी वाहनों के लिए डेडीकेटेड कॉरिडोर बलौदाबाजार क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्रियों से निकलने वाले भारी वाहनों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डेडीकेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर भी चर्चा की गई। इससे आम यातायात और भारी वाहनों को अलग-अलग मार्ग उपलब्ध होंगे।

सांसद का संकल्प सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी रायपुर को जाम-मुक्त, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। आने वाले समय में रायपुर देश की बेहतरीन शहरी व्यवस्थाओं में शामिल होगा और आम जनता को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

इस निर्णय को रायपुरवासियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे समय, ईंधन और धन—तीनों की बचत होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?