थाना बोरी पुलिस की बड़ी सफलता – मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार
दुर्ग जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार सशक्त एप्प के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बोरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक शातिर मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।
गिरफ्तार आरोपी: विष्णु ठाकुर, निवासी वार्ड 11 गौरा चौरा, जेवरा
बरामद वाहन:1. HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 27 B 30572. पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक MP 09 QG 11803. HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 AJ 4387
आरोपी द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिलों के नंबर प्लेट बदलकर उपयोग करने की बात सामने आई है।
बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग ₹2 लाख आंकी गई है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सत्येंद्र मढरिया, आरक्षक अलाउद्दीन, आरक्षक चमन पाल एवं प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस का अभियान जारी – जिले में लावारिस एवं चोरी के वाहनों की खोजबीन लगातार की जा रही है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
