गांव चलो अभियान में उसरवाही पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा

कवर्धा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम उसरवाही में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा “गांव चलो–बस्ती चलो अभियान” के तहत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए जसविंदर बग्गा ने बताया कि भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक यह अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, साथ ही लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं की सफलता की जानकारी भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करना है।तीन प्रमुख कार्यक्रमों पर फोकसउन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत तीन प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद शामिल है।
ग्राम उसरवाही में अभियान की शुरुआत मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई से की गई। इसके बाद क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने वाले 11 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का श्रीफल और पार्टी गमछा देकर सम्मान किया गया।इसके पश्चात रेंगाखार मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनसे सीधा संवाद किया गया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, आईटी सेल जिला संयोजक विजय पाली, दीपक ठाकुर, रमन सिंह, राकेश जायसवाल, सरपंच फाग बाई, लोहारीडीह सरपंच सायन लता साहू, बूथ अध्यक्ष प्रेमलाल श्रीवास, वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक राम दानदरे, घनश्याम पंच तिलक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित
