दुर्ग/भिलाई। आज दिनांक 25 जनवरी 2026, रविवार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला अंतर्गत जेवरा सिरसा मंडल के ग्राम चिखली, बूथ क्रमांक 126 में सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदरणीय श्री जागेश्वर साहू जी (पूर्व मंत्री), सचेन्द्र सिंह राजपूत (मंडल महामंत्री), दिलहरण यादव (बूथ अध्यक्ष), लक्ष्मी कुम्भकार (उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा मंडल) की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर स्वरूप साहू, वेदप्रकाश साहू, झनक यादव, नकुल निषाद, हेमलाल निषाद, नरसिंग साहू, जगदीश यादव, नागेश कौशिक, पुनीत सार्वे, योगेश साहू, कमलेश साहू, महेंद्र साहू, योगेश कुमार सहित बूथ के अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा राष्ट्रनिर्माण, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार एवं देश के विकास से जुड़े विषयों पर किए गए विचारों को कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ को प्रेरणादायी बताते हुए प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
