भाजपा का 46वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूती का संकल्प
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस गया नगर वार्ड क्रमांक 4 के बूथ क्रमांक 134 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती लता शर्मा के निवास पर आयोजित हुआ, जिसमें वार्ड पार्षद एवं नगर निगम जलगृह विभाग की MIC सदस्य श्रीमती लीना दिनेश देवांगन की प्रमुख उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के तैलचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित की।
साथ ही सभी ने भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, उत्तम साहू, बकड़ाऊ शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला और संगठनात्मक एकता पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में कार्य करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।
